हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में महिला में पर कमेंट करने पर मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष आमने सामने आए गए। कहासुनी के बाद दोनों में पक्षों में जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। पत्थर मारकर एक युवक का सिर फोड़ दिया गया। पुलिस के आने के बाद भी बीच सड़क हंगामा होता रहा। इसके चलते सड़क पर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में DM-SDM करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी भाग गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला भूतेश्वर तिराहा का है। शहर कोतवाली इलाके के रहने वाली महिला भूतेश्वर तिराहा से गुजर रही थी। तभी सड़क किनारे खड़े मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने महिला पर कमेंट कर दिया। महिला ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद कुछ ही एक शख्स 8-10 लोगों के साथ वहां पहुंचा। वो सभी सड़क किनारे खड़े लोगों से बात करने लगा। इस पर दूसरे पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे को पीटने लगे। झगड़ा होता देख पास का ही दुकानदार हारून बीच-बचाव करने पहुंचा। इसी बीच किसी ने हारून के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। इसी बीच सैकड़ों लोगों की भीड़ सड़क पर लग गई। साथ ही जाम लग गया।

जाम में डीएम का काफिला भी फंस गया। डीएम करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। डीएम के जाम में फंसे होने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख झगड़ा कर रहे लोग मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने घायल हुए युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि झगड़ा कर रहे लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
