• Wed. Feb 11th, 2026

बिहारीजी मंदिर में दर्शन करने गई वृद्धा बेहोश

ByVijay Singhal

Mar 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आईं गुजरात के राजकोट निवासी पुष्पा बेन (70) पत्नी स्व. लवजी भाई शुक्रवार को भीड़ के बीच अचानक बेहोश होकर गिर गईं। बताया जा रहा है कि मंदिर में भारी भीड़ के कारण उन्हें परेशानी हुई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुष्पा बेन को पहले से हृदय संबंधी परेशानी थी। मंदिर में तैनात डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जांच में पता चला कि शुगर लेवल बढ़ने और अत्यधिक भीड़ की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.