• Tue. Feb 10th, 2026

यमुनापार थाना के अंतर्गत पुल से यमुना में कूदा वृद्ध, मौत

ByVijay Singhal

Apr 10, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना जमुनापार के अंतर्गत सुबह पुल से यमुना में कूद कर वृद्ध ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाकर मोर्चरी भिजवाकर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे सफेद कुर्ता-पायजामा पहने करीब 60 वर्षीय वृद्ध ने पुल से यमुना में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी होने पर राहगीरों ने इलाका पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी लक्ष्मीनगर अरविंद कुमार ने गोताखोरों की मदद से तलाश कर वृद्ध को बाहर निकलवाया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को निकलवाकर वहां मौजूद लोगों को दिखाया लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। चौकी प्रभारी लक्ष्मीनगर अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक सफेद कुर्ता पायजामा पहने था। पुलिस वृद्ध की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। चौकी प्रभारी लक्ष्मीनगर अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को करीब नौ बजे कूदे वृद्ध की सूचना पर पहुंच कर शव निकलवाया गया था, तभी एक वृद्ध महिला ने भी पुल से यमुना में कूदने का प्रयास किया। उस समय पुलिस व लोगों के मौजूद होने पर उसे पकड़कर बचा लिया गया। बाद में उससे नाम-पते की जानकारी की तो पता चला कि वह राया क्षेत्र के समीप एक गांव की है। उसके परिजनों को बुलाकर वृद्धा को सौंप दिया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.