• Fri. Apr 3rd, 2026

बारिश के कारण जंक्शन पर ओएचई लाइन में हुआ ब्रेकडाउन

ByVijay Singhal

Jul 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तेज बारिश की वजह से जंक्शन पर ओएचई लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। इससे अप ट्रैक की थर्ड लाइन बाधित हो गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ओएचई लाइन सही हो पाई।
स्टेशन निदेशक संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर अप ट्रैक की थर्ड लाइन पर ओएचई ब्रेकडाउन होने की सूचना प्राप्त हुई थी। तुरंत टीम लगाकर ओएचई लाइन सही कराने का काम शुरू किया गया। दोपहर 1 बजकर 41 मिनट पर ओएचई लाइन को सही कर लिया गया। ओएचई लाइन में ब्रेकडाउन होने का ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से गंतव्य के लिए रवाना हुईं। ब्रेकडाउन के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि बारिश की वजह से ही ओएचई लाइन में ब्रेकडाउन हुआ होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.