• Tue. Feb 10th, 2026

गोवर्धन के गांव माधुरी कुंड में निकला विशालकाय अजगर,सुचिना के बाद भीनही पहुंचे अधिकारी

ByVijay Singhal

Jan 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील के गांव माधुरी कुंड में स्थित फार्म के निकट जंगलों में वन्य जीवों के साथ साथ अजगरों का प्रावस क्षेत्र है। जहां काफी तादात में अजगर अक्सर दिखाई देते है। जिसके कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना पड़ा है। जिसे लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार वन विभाग को अजगर जंगलों से गांवों में आने की शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई है। गोवर्धन तहसील के माधुरी कुंड फार्म कृषि के लिए अपना एक स्थान रखता है। जहां कृषि से जुड़े कई प्रकल्प विज्ञान के द्वारा किये जाते है। वहीं माधुरी कुंड के निकट घना जंगल है। जहां अन्य वन जीवों के साथ साथ जहरीले सर्प और अजगर प्रवास करते है, जोकि सर्दियों के मौसम में धूप खिलने पर अजगर अक्सर जंगलों में बने ऊंचे स्थानों पर आ जाते है। ग्रामीण अपने पशुओं को चारा खिलाने के लिए जंगलों की तरफ जाते है, जहरीले सर्पों और अजगरों के कारण भय का माहौल है। रविवार को माधुरी कुंड फार्म के निकट अचानक एक विशालकाय अजगर निकल आया।

जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वनविभाग को दी गयी। आरोप है कि विशालकाय अजगर निकलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गयी थी। लेकिन कोई भी वन विभाग का कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर को जंगलों की तरफ भगा राहत की सांस ली है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.