• Tue. Apr 7th, 2026

मथुरा में अब रास्ता ही नहीं मंदिरों का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी बताएंगे संकेतक बोर्ड

ByVijay Singhal

Aug 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर ब्रज दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को हिंदी अंग्रेजी के साथ गुजराती और बंगाली भाषा में लगे संकेतक बोर्ड दूरी तो बताएंगे ही वरन तकनीकी रूप से खास डिजाइन में तैयार इन बोर्ड से मंदिर के संक्षिप्त एतिहासिक और धार्मिक महत्व के साथ दर्शन का समय भी पता चल सकेगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने सम्पूर्ण ब्रज के प्रमुख मार्ग और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर 98 संकेतक बोर्ड लगाए जाने का फैसला किया है। यह बोर्ड पूर्व से विभिन्न स्थानों पर लगे संकेतक बोर्ड से अलग होंगे। इन पर चार भाषा हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और गुजराती में प्रमुख मंदिर की दूरी दर्ज होगी। इसके साथ ही बोर्ड पर क्यूआर कोड भी होगा जिसे मोबाइल फोन से स्कैन करते ही संबंधित मंदिर का संक्षिप्त विवरण फोन पर आ जाएगा। साथ ही मंदिर की संबंधित स्थान से दूरी, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व और दर्शन के समय का उल्लेख भी होगा। यही नहीं बोर्ड पर मौजूद क्यूआर कोड के स्कैन करने से मोबाइल गूगल लिंक से भी जुड़ जाएगा जो मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बताएगा। इससे कोई भी वाहन चालक या श्रद्धालु रास्ते को लेकर भ्रमित नहीं होगा। संकेतक बोर्ड के माध्यम से यह सम्पूर्ण जानकारी बोर्ड पर दर्ज मंदिर के बारे में चार भाषाओं में मिलेगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया यह पहल फिलहाल 98 स्थानों पर की जा रही है। इसमें रेलवे स्टेशन बस स्टैंड  प्रमुख चौराहा सहित मथुरा वृंदावन गोकुल नंदगांव बरसाना गोवर्धन बल्देव को विभिन्न राज्य और दूसरे जनपदों से जोड़ने वाले एंट्री प्वाइंट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस संकेतक बोर्ड पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करते ही लोगों को संबंधित मंदिर की सम्पूर्ण जानकारी चार भाषाओं में मिलेगी जो बहुप्रचलित हैं। सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि ब्रज दर्शन के लिए देश भर से लोग आते हैं। इनमें से अधिकांश हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और गुजराती भाषा का ज्ञान रखते हैं इसीलिए ये बोर्ड भी उक्त भाषा में ही जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार कराए जा रहे उक्त संकेतक बोर्ड प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए सहायक के रूप में नजर आएंगे। फिलहाल निजी कम्पनी द्वारा तैयार किए गए बोर्ड के प्रारूप में परिवर्तन कराया गया है इसके लिए कंपनी को चेतावनी भी जारी की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.