1.छाता –बरसाना रोड (बरसाना चौराहा)– छाता से बरसाना की ओर जाने वाले कॉमर्शियल, भारी वाहनों को बरसाना चौराहा से कस्बा बरसाना की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित किया जायेगा।
2.नन्दगांव बरसाना तिराहा– नन्दगांव कोसी से बरसाना की ओर जाने वाले कॉमर्शियल, भारी वाहनों को बरसाना तिराहा से कस्बा बरसाना की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित किया जायेगा।
3.गोवर्धन बरसाना रोड (नीम गांव तिराहा)– कस्बा गोवर्धन से बरसाना की ओर जाने वाले कॉमर्शियल, भारी वाहनों को नीम गांव तिराहा से कस्बा बरसाना की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित किया जायेगा।
4.राणा की प्याऊ से बरसाना की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ।
5.गोवर्धन रोड नाला से बरसाना की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।
6.राधा विहारी इंटर कॉलेज के सहारे नाला बैरियर से बरसाना की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।
7.कामा रोड से बरसाना की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रिया कुण्ड पुल के पास सुदामा चौक से पीली कोठी की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।
ब्रज की होली देखने की चाहत हर कोई रखता है। ब्रज की होली देखने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए बरसाना में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्क करने के लिए 39 स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है इसके साथ ही 49 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।
