• Thu. Feb 26th, 2026

बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के नौ छात्रों का एयरफ्लो में चयन

ByVijay Singhal

Feb 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय स5
मथुरा। बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के नौ छात्रों का कंपनी एयरफ्लो प्राइवेट लिमिटेड में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में अंतिम वर्ष एमबीए की अदिति सक्सैना, स्नेहा गोयल, साक्षी अग्रवाल, ललित गौर, आयशू गौर, सहदेव शर्मा, विवेक राना, आदित्य चौधरी तथा बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र हर्ष अग्रवाल शामिल हैं। एयरफ्लो प्रा. लि. उच्च प्रदर्शन वेंटिलेशन एवं एयर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित कंपनी है। चयनित छात्रों ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। विद्यार्थियों ने इसका श्रेय महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं नियुक्ति प्रकोष्ठ के विभागाध्यक्ष अमित अग्रवाल, एमबीए विभागाध्यक्ष गजेंद्र गर्ग तथा मैकेनिकल विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार बाजपेयी को दिया। कहा कि संस्थान में उपलब्ध आधुनिक संसाधन, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण सत्रों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट उमाशंकर अग्रवाल, वाइस चेयरमैन इं. नितिन मित्तल, निदेशक प्रो. (डा.) श्याम सुन्दर अग्रवाल तथा रजिस्ट्रार भगवान सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.