• Tue. May 26th, 2026

मथुरा के फरह में शादी के दो दिन बाद ही ज्वेलरी और नकदी लेकर गायब हुई नई नवेली दुल्हन

ByVijay Singhal

Nov 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में ज्वेलरी की दुकान करने एक युवक की दुल्हन शादी के तीसरे दिन ही ज्वेलरी और नकदी लेकर गायब हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। विवाहिता के इस कारनामे की पूरे फरह कस्बा में जोरों की चर्चा है। बताया जाता है कि कस्बा के रहने वाले वैश्य परिवार के एक युवक का मथुरा की लड़की से 17 नवंबर को विवाह हुआ था। विवाहिता मथुरा में अपनी विधवा मां के साथ किराए के मकान में रहती है और मूल रूप से हरियाणा के करनाल की रहने वाली है। शादी के तीसरे दिन वह अपने पिता के साथ कस्बे में ही स्थित दुकान पर गया हुआ था। इसी बीच नई नवेली दुल्हन ने सास और नंद को कमरे में बंद किया और घर में रखी ज्वेलरी और नकदी लेकर गायब हो गई। युवक के मां और बहन ने फोन कर उसे जानकारी दी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह और उसका पिता दुकान बंद कर दौड़ते हुए घर पर पहुंचे। उन्होंने कमरे में बंद सास और नंद को बाहर निकाला और दुल्हन की खोज में जुट गए। काफी देर की खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो वह पत्नी के मथुरा स्थित घर पर पहुंचा। यहां भी उसकी पत्नी नहीं मिली। थक हारकर उसने मंगलवार की शाम पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि ज्वेलरी लेकर गायब होने संबंधी कोई तहरीर थाने में नहीं आई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.