• Sun. Mar 29th, 2026

बंगाली घाट क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ByVijay Singhal

Mar 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बंगाली घाट क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने छह माह पहले लव मैरिज की थी। पुलिस के अनुसार, पायल उर्फ गुनगुन (20) की छह माह पहले झींगुरपुरा माता गली  निवासी राकेश के साथ शादी हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर पायल को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार रात 2 बजे मायके वालों को सूचना दी गई कि पायल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया है। साथ ही दहेज हत्या में तहरीर प्राप्त हुई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.