• Sun. Nov 29th, 2026

अडींग में बिजली तारों की चिंगारी से खेत में लगी आग

Byvijay.singhal1233

Mar 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील क्षेत्र के गांव अडींग में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल चल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में अडींग निवासी शिवकुमार गर्ग उर्फ कल्लन की करीब दो बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से अचानक चिंगारियां उठने लगीं, जिससे सूखी फसल ने आग पकड़ ली। देखते ही आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने खुद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। गांव वालों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। इसके बाद पहुंचीं टीमों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, तब तक किसान की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार जर्जर हाल में हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि इन तारों को तत्काल बदलवाया जाए। साथ ही किसान को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.