• Tue. Feb 10th, 2026

चार क्षेत्रों में बनेंगी नई पुलिस चौकियां, प्रस्ताव हुआ तैयार; शासन से स्वीकृति का इंतजार

ByVijay Singhal

Mar 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बढ़ती आबादी और क्षेत्र के आधार पर पुलिस ने चार नई चौकियों का प्रस्ताव तैयार किया है। यह शासन को भेजा गया है। इसमें तीन चौकी गोवर्धन थाने और एक चौकी नौहझील थाने की शामिल है। उच्चाधिकारियों की मुहर लगते ही यह चौकियां अस्तित्व में आ जाएंगी। जिला पुलिस की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार थाना गोवर्धन के अडीग, पलसो और गांठौली में तीन नई चौकियां प्रस्तावित की गई हैं। इधर, नौहझील के बाजना में भी होगी पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन चारों चौकियों की जिला स्तर से डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी गई। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद इन चौकियों के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। थाना गोवर्धन के अडीग, पलसो और गांठौली में तीन नई चौकियां प्रस्तावित की गई हैं। इधर, नौहझील के बाजना में चौकी स्थापित होने से सुरक्षा तंत्र और मजबूत हो जाएगा। इधर, गोवर्धन में श्रद्धालुओं की हर दिन बढ़ती संख्या और राजस्थान से होने वाली गतिविधियों पर निगरानी के लिहाज से सही होगा।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से नई चौकियां स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.