• Mon. Apr 27th, 2026

नए डीएम का फरमान : चार तहसीलों के एसडीएम को छोड़ने होंने जिला मुख्यालय आवास

ByVijay Singhal

Jan 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला मुख्यालय पर रात्रि बसेरा कर रहे जनपद के सभी एसडीएम को अब यह घर छोड़ने होंने। नवागत डीएम सीपी सिंह ने ग्रामीण अंचल के चारों एसडीएम के जिला मुख्यालय आवास के आवंटन को निरस्त करने के आदेश सिटी मजिस्टेट को दिए हैँ। जनपद का दायित्व संभालने के साथ ही नवागत जिलाधिकारी सीपी सिंह ने अपनी तेज तर्रार कार्य शैली का रंग दिखाना शुरु कर दिया है। चार्ज लेने के 24 घंटे के दरम्यान ही उन्होंने जनपद के ग्रामीण अंचल की सभी तहसीलों के एसडीएम पर शिकंजा कस दिया है। शासन की व्यवस्था के बावजूद तहसील को छोड़कर जिला मुख्यालय पर रहने वाले सभी एसडीएम का जिला मुख्यालय आवास का आवंटन निरस्त करने के आदेश दे दिए हैँ। इससे गोवर्धन के एसडीएम नीलम श्रीवास्तव, छाता एसडीएम श्वेता, एसडीएम महावन आदेश कुमार और एसडीएम मांट जॉइंट मजिस्टेट अभिनव जे जैन को अब जिला मुख्यालय स्थित आवास को छोड़ना होगा। शासन की व्यवस्था के अनुसार तहसील मुख्यालय पर सभी एसडीएम को रहने के आदेश हैँ, लेकिन एसडीएम तहसील के बजाय जिला मुख्यालय पर आवास आवंटित करा कर रह रहे हैँ।
उप जिलाधिकारी के जिला मुख्यालय स्थित सिविल लाइन कॉलोनी में रहने के कारण उनको अपने-अपने तहसील क्षेत्र में पहुंचने में काफी समय व्यतीत हो जाता है जिस कारण वहां फरियादी जनता परेशान होती है। जिला अधिकारी के संज्ञान में जब यह बात आई की एसडीएम जिला मुख्यालय पर रहते हो तो उन्होंने तत्काल उनके आवास आवंटन निरस्त करने के आदेश कर दिए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.