• Fri. Mar 27th, 2026

एनसीसी ग्रुप कमांडर ने किया बटालियन का दौरा

ByVijay Singhal

Mar 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रिगेडियर पीएस सांगवान ग्रुप कमांडर अलीग-सजय ने 11 यूपी बटालियन एनसीसी का दौरा किया और बटालियन के तहत 21 संस्थानों के एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षण देने में बटालियन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बटालियन के प्रशिक्षण क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। ब्रिगेडियर सांगवान को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रजत पाण्डेय ने एनसीसी कैडेटों के प्रदर्शन, विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी और व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी। ग्रुप कमांडर ने एएनओ को उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी कैप्टन अतुल शर्मा, कैप्टन सुरेन्द्र कुमार, कैप्टन गोविन्द, लेफ्टिनेंट अभिषेक सोलंकी, हरिओम, विष्णु, सूबेदार मेजर पुषपिन्दर सिंह, सूबेदार भोजराज गुरूंग, बीएचएम जय सिंह मौजूद रहे
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.