हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में गोवर्धन की गिरि तलहटी में अनंत चतुर्दशी पर होने वाले अलौकिक छप्पन भोग के लिए गोवर्धन में गिरिराज प्रभु को न्योता दिया गया। उसके बाद मथुरा के श्री कृष्ण सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभु की आमंत्रण पत्रिका का लोकार्पण गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल के द्वारा किया गया। इससे पूर्व गिरिराज प्रभु की छवि पर समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल अध्यक्ष दीनानाथ रामभवन महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती ने दीप प्रज्वलन कर लोकार्पण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। समिति के महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती ने बताया कि अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर को गोवर्धन की बड़ी आन्यौर परिक्रमा मार्ग की गिरि तलहटी में होने वाले दिव्य छप्पन भोग की तैयारियां पिछले एक माह से चल रहीं हैं। कोलकाता और उड़ीसा के कारीगर 100 फुट ऊंचा राजमहल ब्रज शैली में बना रहे हैं। पूरी तलहटी को सजाने के लिए थाइलैंड मॉरीशस और मलेशिया से विदेशी फूल मंगाये गए हैं। प्रभु का शृंगार सोने चांदी हीरे मोती पन्ना नीलम पुखराज माणिक मूंगा नवरत्नों से वैष्णव संप्रदाय के शरद मुखिया जी द्वारा होगा। लोकार्पण समारोह में दीनानाथ रामभवन भगवान दास खंडेलवाल राघवेंद्र गर्ग राजेंद्र सर्राफ़ नीरज गोयल दिनेश सादाबाद हरीश गिलट बांके बिहारी सोनी कृष्ण कुमार कन्नू सर्राफ़ प्रदीप गुप्ता सर्राफ़ राजीव अग्रवाल कपिल अग्रवाल रोटो राकेश गर्ग आढ़ती आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
