पत्रकार भानु प्रताप शुक्ल की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित साध्वी रितंभरा के आश्रम वात्सल्य ग्राम में सोमवार को राष्ट्र चिंतन दिवस मनाया गया। वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रताप शुक्ल जी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भानु प्रताप शुक्ल की 88 वीं जयंती के अवसर पर वात्सल्य ग्राम में राष्ट्र चिंतन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर और पुस्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ होने के बाद समविद इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। तत्पश्चात छात्राओं ने भरतनाट्यम नृत्य कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भानु प्रताप शुक्ल जी की स्मृति में वाद विवाद प्रतियोगिता,काव्य पाठ प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर प्रथम,द्वतीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची दिल्ली की संस्था शहीदी स्मृति चेतना समिति ने पत्रकार भानु प्रताप शुक्ल का छवि चित्र प्रस्तुत किया। यह छवि चित्र मानव रक्त द्वारा बनाया गया था। छवि चित्र का अनावरण करते समय साध्वी रितंभरा की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिंहा,विधायक श्री कांत शर्मा, पत्रकार हेमंत तिवारी,पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग,उत्तर प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन एंड रिसर्च की अध्यक्ष शिप्रा शुक्ला आदि ने भानु प्रताप शुक्ल जी की जयंती के अवसर पर उनके स्मरण कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ साझा करते हुए भावांजलि प्रदान की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
