• Sat. Jul 4th, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली, किया जागरूक

ByVijay Singhal

Aug 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत सड़क सुरक्षा रैली निकाली, इस रैलीं में लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया, छात्राओं के हाथ में सड़क सुरक्षा संबंधी नारों की तख्तियां एवं बैनर थे, इस दौरान सभी छात्राएं उत्साहपूर्वक सड़क सुरक्षा संबंधी नारे लगा रहीं थीं, छात्राओं के उत्साह एवं प्रयासों की सभी नागरिकों ने भूरी  भूरी प्रशांसा की, रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन को जागरूक करते

हुए एक पुस्तक का वितरण भी किया गया ।
अमरनाथ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित रैली का शुभारंभ यातायात पुलिस इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रामनरेश सिंह द्वारा एनएसएस का झंडा फहरा कर किया गया, सब इंस्पेक्टर ने सड़क सुरक्षा पुस्तिका का विमोचन किया, प्राचार्य डॉ0 अनिल वाजपेयी ने कहा कि भारत वर्ष में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, अपने परिवार एवं देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी को यातायात संबंधी नियमों का पालन करना चाहिए, उन्होंने पुलिस प्रशासन के सहयोग की भूरी भूरी प्रशंसा की, कॉलेज की प्रवक्ताओं ने रैली में भाग लेकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया, संयोजक डा0 निर्मल वर्मा, नूतन देहर, मांडवी राठौर थे, छात्रा जया, किशोरी, मुस्कान, उस्मानी, प्रिय, हिमांशी की भूमिका सराहनीय रही है ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.