• Sat. Jul 11th, 2026

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा शुभारंभ के डी डेंटल कॉलेज में विधायक बलदेव श्री पूरन प्रकाश के द्वारा किया

ByVijay Singhal

Jan 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (दिनांक 15.01.2024 से 14.02.2024 तक) का शुभारंभ के डी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मथुरा में माननीय विधायक बलदेव श्री पूरन प्रकाश जी  के द्वारा किया गया कार्यक्रम में कालेज के प्राचार्य श्री मनीष लौहरी , मैक्सियल फ़ेसियों के विभागाध्यक्ष श्री डॉ हस्ती , सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री लक्ष्मण प्रसाद , सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज वर्मा , उपमुख्यचिकित्सा अधिकारी श्री अशोक कुमार  , सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज श्री मदन शर्मा , एन सी सी समन्वयक श्री राजेश कुमार तथा स्कूल बच्चों द्वारा किया  गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत पूरे माह होने वाले कार्यक्रमो पर चर्चा की गई तथा सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना में घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने का भी प्रस्तुतीकरण की गई। और सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय आये बच्चों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत में श्री मनोज वर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए सभी को सड़क सुरक्षा  शपथ दिलायी गई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.