• Mon. Feb 23rd, 2026

कोसीकलां के वैश्यों की एकता परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 15 को आगरा में

ByVijay Singhal

Feb 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता रविवार को कोसी पहुंचे। यहां उन्होंने बैठक कर समाज के लोगों को 15 मार्च को आगरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। अग्रसेन नगर में आयोजित बैठक में सुमंत गुप्ता ने कहा की अधिवेशन 15 मार्च रविवार को आगरा के कागारोल में होगा। इसमें विवाह योग्य व युवक एवं युवतियों का परिचय सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह भी होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्य समाज के युवक-युवतियों को एक मंच पर लाकर टूटते परिवारों को बचाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिवेशन समाज को संगठित करने और वैवाहिक संबंधों के लिए सकारात्मक पहल सिद्ध होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण कुमार सेठ ने कहा कि सम्मेलन में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। राष्ट्रीय प्रभारी हरिओम अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण कुमार सेठ ने सुमंत गुप्ता का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री अमित कुमार वार्ष्णेय, जगदीश गुप्ता, विजय गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, वंदना, रेखा अग्रवाल, पूनम गुप्ता, हुकम चंद अग्रवाल, दान बिहारी अग्रवाल, हार्दिक गर्ग आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.