हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अधिकारियों ने पर्यावरण दिवस पर 50 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी की थीम पर लोगों से संवाद करने का निर्णय लिया है। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। जिले की ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर प्लास्टिक का एकत्रीकरण किया जा रहा है। इसमें हर घर, दुकान, बाजार, कचरे आदि से प्लास्टिक एकत्रित करने की विस्तृत योजना बनाई है। ग्राम प्रधान, सचिव, सदस्य, आंगनबाड़ी, एएनएम, छात्र, शिक्षक, सफाईकर्मी सबको जोड़ा जा रहा है। ये मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी की थीम पर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही प्लास्टिक मुक्त ब्रज की रज लिखी बोरियां भी बांट रहे हैं। ताकि घर का प्लास्टिक कचरा उसमें इकट्ठा कर सकें। फिलहाल यह अभियान चयनित ग्राम पंचायतों में भी चलाया जा रहा है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने 50 और ग्राम पंचायत सचिवों को अपने-अपने क्षेत्र में यह अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान पर्यावरण दिवस पांच जून को चलाया जाएगा। ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाएंगे। साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूक भी करेंगे।
7455095736

Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes