हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद हाथरस की मुरसान नगर पंचायत के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष का पैतृक गांव जाबरा में स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गांव जाबरा में हाथरस जनपद के मुरसान नगर पंचायत के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष चौधरी देशराज सिंह का अपने पैतृक गांव जाबरा में आने पर ग्रामीणों व उनके परिजनों द्वारा स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले बैंड बाजे के साथ गांव की परिक्रमा कराई गई। जिसके बाद गांव जाबरा में माता अजाबरी मंदिर पर आयोजित स्वागत सम्मान कार्यक्रम में ग्रामीण व उनके परिजनों ने भव्य स्वागत सम्मान किया। इसके अलावा राजा महेंद्र प्रताप के वंशज राजा गरुण ध्वज सिंह का भी स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।मुरसान के नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुया कहा कि वह दूसरी बार मुरसान से नगर पंचायत अध्यक्ष बने है और यह सब उनके पैतृक सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद है। कार्यक्रम का संचालन सुंदर सिंह आर्य व अध्यक्षता भूधर सिंह द्वारा की गई।इस मौके पर राया ब्लॉक प्रमुख चंचल चौधरी,जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी,चौधरी बदन सिंह,लाला प्रधान,अमित अग्रवाल,जोनी सारस्वत,अशोक चौधरी,रामबीर सिंह,चंद्रपाल सिंह,पप्पू बौहरे,लाल सिंह आर्य,देशराज सिंह,प्रह्लाद सिंह,बलवीर सिंह,ओंकार सिंह,सीताराम,बाबू मास्टर,सुग्रीव सिंह,गिरीश कुमार,सत्यप्रकाश सिंह,राजकुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
