हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन स्थित कृष्णा कुटीर आश्रम में पिछले दिनों चार माताओं की मौत हुई थी, जबकि 50 से अधिक को उपचार के लिए संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आश्रम से पानी और खाद्य पदार्थों के सेंपल लिए गए, जो कि फेल पाए गए। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त अनुनय झा ने कृष्णा कुटीर आश्रम की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था टैंकर के स्थान पर पाइप लाइन से करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पाइप लाइन बिछाने के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश महाप्रबंधक जलकल को दिए हैं।नगला कीकी में नवस्थापित नलकूप से यह जलापूर्ति पाइप लाइन के माध्यम से होगी। इसके लिए करीब 700 मीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि नव स्थापित नलकूप के बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही पाइप लाइन और कनेक्शन प्रक्रिया पूरी करते हुए जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब नगर निगम टैंकरों से जलापूर्ति आश्रम के भूमिगत टैंक में नहीं कर रहा है। तीन नलकूपों के पानी की रिपोर्ट सही मिली।कृष्णा कुटीर आश्रम में चार महिलाओं की मौत और 50 से अधिक के बीमार होने के बाद नगर निगम ने चार अगस्त को मालाधारी नलकूप, केसीघाट नलकूप और कालीदेह नलकूप के पानी की जांच कराई, जो कि रिपोर्ट सही आई है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि उन्होंने नगर निगम अंतर्गत सभी नलकूपों के पानी की जांच कराने के निर्देश महाप्रबंधक जलकल को दिए हैं। प्रशासनिक स्तर पर एकत्रित किए गए पानी के नमूने फेल होने के मामले में सहायक अभियंता नंदकिशोर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी।
कृष्णा कुटीर आश्रम में रह रही 265 माताओं के लिए अब नगर निगम पाइप लाइन से जलापूर्ति करेगा। यह जलापूर्ति नगला कीकी स्थित नवस्थापित नलकूप से होगी। इस कार्य के लिए नगर निगम ने धनराशि आवंटित कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
