• Fri. May 1st, 2026

अवैध पार्किंग और भूमि की जांच करने पहुंचे नगर निगम के अधिकारी

ByVijay Singhal

Jun 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। माया टीले पर हुए हादसे के मामले में नगर आयुक्त जग प्रवेश ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। बुधवार को जांच कमेटी ने मौके पर पहुंचकर विवादित जमीन का निरीक्षण किया। साथ ही टीम ने भूमि की नापजोख भी कराई। टीम को भूमि का क्षेत्रफल अधिक और टीले का कम मिला है। टीम तीन दिन में अपनी जांच रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपेगी।नशाहगंज दरवाजा स्थित भूमि को बढ़ाने के लिए सुनील चैन द्वारा माया टीले की खुदाई कराई जा रही थी। यह जमीन काफी विवादित रही है। इसी को देखते हुए नगर आयुक्त ने जांच कमेटी गठित की थी। इसमें अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी और सहायक अभियंता शशांक को शामिल किया था। बुधवार को जांच टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नगर निगम के अवर अभियंता मुनिदेव के नेतृत्व में एक टीम ने पूरी जमीन की नापजोख की। इसमें पता चला कि समतल भूमि का क्षेत्रफल अधिक है और माया टीले का क्षेत्रफल अब कम हो गया है। टीम आसपास के लोगों से भी बयान लेगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.