• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा वृंदावन के सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर नगर निगम ने किए विशेष इंतजाम, नगर आयुक्त रंगेश्वर मंदिर पहुंचे

ByVijay Singhal

Jul 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । सावन मास के प्रथम सोमवार वाले दिन मथुरा वृंदावन के सभी शिवालयों में नगर निगम द्वारा साफ सफाई आदि की विशेष व्यवस्था की गई है जिसको लेकर आज नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने स्वयं महानगर के प्रसिद्ध श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर में जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद सिटी जोन के प्रभारी अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को निर्देश दिए कि वह सभी प्रमुख शिवालयों पर साफ सफाई के अलावा प्रकाश व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था का ठोस इंतजाम करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। नगर आयुक्त श्री चौधरी का कहना है कि भूतेश्वर, गलतेश्वर, गोकर्ण महादेव के अलावा वृंदावन नगर के वनखंडी महादेव सहित सभी मुख्य शिव मंदिरों पर नगर निगम पूरे सावन मास में साफ सफाई के विशेष इंतजाम करेगा। नगर आयुक्त शिवालयों पर विशेष सफाई व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था आदि व्यवस्थाओ हेतु संबंधित जोनल अधिकारियो को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.