• Mon. Apr 27th, 2026

नया बस स्टैंड और भूतेश्वर तिराहा के अंडर पास को फॉरलेन चौड़ीकरण के लिए नगर आयुक्त ने डीआरएम को लिखा पत्र

ByVijay Singhal

Apr 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर के दो प्रमुख अंडरपास को अब चौड़ा किया जा सकता है। यह दोनों अंडर पास श्रीकृष्ण जन्म स्थान और नेशनल हाइवे और कलक्ट्रेट को जोड़ते है । इन्हें फॉरलेन के रूप में चौड़ा किए जाने का आग्रह मंडल रेल प्रबंधक से मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने किया है। मथुरा शहरी क्षेत्र में नया बस स्टैंड और भूतेश्वर अडर पास बड़ी गंभीर समस्या बने हुए हैँ। यहाँ बरसात में जल भराव के साथ कम चौड़ा रास्ता जाम का कारण बनता है। इनका निर्माण बहुत समय पहले रेलवे द्वारा किया गया होगा, जब मथुरा की आबादी बहुत कम रही होगी। वर्तमान में यह दोनों अंडर पास कम चौड़ाई के कारण गंभीर समस्या बन गए है । महानगर में वाहनों का दबाव भी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में बाहर से दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए उक्त दोनों अंडर पास के फॉरलेन में चौड़ीकरण का प्रस्ताव नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने मंडल प्रबंधक आगरा को भेजा है। वर्तमान में रेलवे द्वारा इन दोनों अंडर पास से जुड़े क्षेत्र में रेलवे लाइन के विस्तार का काम किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.