• Mon. May 11th, 2026

सांसद हेमा मालिनी 4 से 8 तक रहेंगी मथुरा

ByVijay Singhal

Oct 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी 4 से 8 अक्तूबर तक जिले में रहेंगी। सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा ने बताया कि सांसद शुक्रवार की देर शाम वृंदावन पहुंचेंगी। शनिवार को 12.00 बजे से 1.30 बजे तक – सभी महिला उद्यमी द्वारा निधिवन पोर्टिको सरोवर वृन्दावन में आयोजित कार्यक्रम जाएंगी। इसके बाद शाम पांच बजे बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में दीनदयाल कामधेनु गोशाला फरह के नवधा फिल्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। रविवार की शाम 6 बजे दुर्गा नृत्य नाटिका, पांचजन्य सभागार डैम्पियर नगर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। सोमवार की सुबह 11 बजे ओमेक्स स्थित आवास पर लोगों से मुलाकात, 12.00 से 1.30 बजे तक निधिवन पोर्टिको सरोवर वृन्दावन में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। शाम 5 बजे से 7 बजे तक मथुरा में रेलवे विकास कार्यों के लिए डीआरएम के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.