• Tue. Feb 10th, 2026

सांसद हेमामालिनी ने वित्त मंत्री को दिल्ली जाकर मथुरा आने का दिया न्योता

ByVijay Singhal

Jan 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने दिल्ली जाकर वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण से शुक्रवार को मुलाकात की। उन्होंने वित्त मंत्री को कान्हा की नगरी मथुरा आकर बजट से पूर्व उद्यमियों की समस्याएं सुनने के लिए कहा। वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वह मथुरा जरूर आएंगी। सांसद हेमामालिनी ने दरअसल, 13 जनवरी को मथुरा के नेशनल चैंबर्स ऑफ कामर्स से जुड़े उद्यमियों ने चैंबर भवन में बैठक बुलाई थी, जिसमें सांसद को अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। उद्यमियों ने एक-एक करके समस्याओं को अवगत कराया और मथुरा में उद्योग लगें, इसके लिए बजट में विशेष प्रावधान करने की भी मांग की थी। इस पर सांसद ने उद्यमियों को आश्वासन दिया था कि वह 20 जनवरी को दिल्ली जाकर वित्त मंत्री से मुलाकात कर मथुरा आने के लिए कहेंगे। सांसद ने बताया कि धार्मिक नगरी मथुरा में पर्यटक तो आते हैं लेकिन यहां पर रोजगार के साधन भी होने चाहिए। यह तभी संभव है जब यहां पर उद्योग लगाए जाएं और लोगों को रोजगार मिले।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.