हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजीव भवन परिसर में सांसद हेमा मालिनी ने शुक्रवार को अपने नए कार्यालय का शुभारंभ किया, जो कि जन सुविधा केंद्र के रूप में भी काम करेगा। इस मौके पर सांसद ने 5.80 करोड़ की लागत की 57 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इसके तहत ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्र में सीसी रोड और इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य करवाया गया है। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के खाली भवन का करीब 5 लाख 99 हजार रुपये खर्च करके लघु उद्योग निगम ने सौंदर्यीकरण करवाया है। इसी में सांसद का कार्यालय बनाया गया है। इसके अतिरिक्त दो और कक्षों का निर्माण किया गया है। इन कक्षों में सांसद प्रतिनिधि ग्रामीणों की सुनवाई करेंगे। इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि कार्यालय में जन शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा। यहां वाले फरियादियों को मायूस होकर नहीं लौटेगा पड़ेगा। सांसद हेमा मालिनी के साथ मंच पर बैठे जिलाधिकारी खुद को मन की बात कहने से नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा कि फिल्म शोले देखने के बाद से उनकी इच्छा थी कि काश वह भी हेमामालिनी के साथ फोटो खिंचा पाते। आज यह इच्छा पूरी हो गई है। यह सुनकर सांसद हेमामालिनी के साथ सभी के चेहरों पर मुस्कान आ गई। डीएम ने बेबाकी से कहा कि ड्रीम गर्ल के साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा सालों से उनके मन में दबी थी। इस बीच उनका तबादला मथुरा के लिए हुआ, तो लगा बिहारीजी की कृपा से हेमाजी के साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा अब पूरी हो जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
