• Fri. Mar 27th, 2026

भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा शिक्षक दुखी , भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मनाई जयंती

ByVijay Singhal

Sep 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। समाजवादी पार्टी द्वारा शहर के कालिंदी ग्रीन स्थित कैंप कार्यालय में शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि जगदेव बाबू एक विचार थे। उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद का नारा और ललकार आज भी जनमानस के हृदय पटल पर अमिट छाप छोड़ जाती है। वरिष्ठ सपा नेता प्रदीप चौधरी और जिला महासचिव सुभाष पाल ने कहा भारत रत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक, दार्शनिक और इंजीनियर भी थे। उन्होंने मैसूर में वृंदावन गार्डेन की शानदार परिकल्पना की थी।

जिला उपाध्यक्ष गगन रावत और कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि दुनिया में वही देश आगे बढ़े हैं जहां अच्छी शिक्षा है और शिक्षकों का सम्मान होता है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, स्वामी विवेकानंद से लेकर तमाम महापुरूषों ने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे हैं।
समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष मुन्ना मलिक पार्षद ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और महिलाओं के अलावा सबसे ज्यादा शिक्षक दुखी हैं। शिक्षा का क्षेत्र बहुत बड़ा है। पढ़े लिखे नौजवान शिक्षक बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में हर स्तर की नियुक्तियों पर उंगली उठ रही है। शिक्षकों के बड़े पैमाने पर पद खाली है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष पवन चौधरी ने कहा बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा. सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष करने वाले बाबू जगदेव प्रसाद का जन्म बिहार के अरवल जिला के कुरहारी (कुर्था) ग्राम में 2 फरवरी 1922 को एक पिछड़ा परिवार में हुआ था। कार्यक्रम में ओमप्रकाश चौधरी शिवदीप अग्रवाल छाता विधानसभा अध्यक्ष सतवीर चौधरी बलदेव विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र करवार राजवीर हेमंत कमरुद्दीन मलिक रवि दिवाकर हरिओम भूरी सिंह कृपाल चौधरी चेतन चौधरी महेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.