हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में साल गुजरते गुजरते ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। पिछले वर्ष दिसंबर माह में 22 लाख से अधिक श्रद्धालु बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे थे। अनुमान यह है कि इस साल दिसंबर में यह संख्या बढ़कर 34 लाख से अधिक हो जाएगी। साल के तीन दिन बाकी रह गए हैं और इस माह अब लगभग 30 लाख से अधिक श्रद्धालु बांकेबिहारी जी के दर्शन कर चुके हैं। आने वाले दिनों में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने भी इसी के हिसाब से अपनी पूरी तैयारी कर ली हैं। पिछले साल के माह दिसंबर में 2250706 लाख श्रद्धालु ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आए थे। इस वर्ष के दिसंबर माह में इस संख्या में दस लाख से ज्यादा का इजाफा होने का अनुमान है। लगातार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। मंदिर में रेलिंग लगा दी गई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 39 स्थानों पर बेरिकेडिंग की गई है। कदम-कदम पर पुलिस के साथ आरआरएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष सितंबर माह तक अयोध्या में 135.5 मिलियन घरेलू पर्यटक और 3,153 विदेशी आगंतुक आए। राम मंदिर का उद्घाटन होेने के कारण इस संख्या में कई गुना का उछाल आया। आगरा में 125.1 मिलियन आगंतुक आए, जिनमें 115.9 मिलियन घरेलू और 924,000 अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक शामिल रहे। वाराणसी में 62 मिलियन घरेलू आगंतुक और 184,000 अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आए, जबकि भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में 68 मिलियन आगंतुक आए, जिनमें 87,229 विदेशी शामिल थे। कुंभ मेले के लिए प्रसिद्ध प्रयागराज में 48 मिलियन पर्यटक आए, और यहां तक कि मिर्जापुर में भी 11.8 मिलियन पर्यटक आए। जिला पर्यटन अधिकारी एहतराम अली ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष डेढ़ गुना अधिक श्रद्धालु वृंदावन दर्शन के लिए आए हैं। साल के अंत मेें श्रद्धालुओं की संख्या में उछाल आया है। हालांकि साल समाप्त होने पर ही आगंतुकों की सही संख्या का पता चल सकेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
