• Tue. Apr 28th, 2026

मथुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत सचिव पुरस्कृत

ByVijay Singhal

Jan 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य करने वाले ग्राम विकास अधिकारियों को जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। राजीव भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती किरन चौधरी ने कहा कि भारत की खुशहाली का रास्ता ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरता है। मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकता है ग्रामीण इलाकों में राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत नागरिकों को मिलना चाहिए। ग्राम पंचायतों के समग्र एवं समेकित विकास हेतु ग्राम पंचायत विकास योजना (जी.पी.डी.पी.) “हमारी योजना हमारा विकास’ की प्रक्रिया को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में वर्ष 2015-16 से लागू किया गया है। जनपद मथुरा में ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा अपनी तैनाती की ग्राम पंचायतो में समयबद्ध तरीके से ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए (ग्राम पंचायत विकास योजना) कार्ययोजना वित्तीय वर्ष 2025-26 तैयार कर विभाग की ई- ग्राम स्वराज पोर्टल पर ससमय अपलोड किए जाने हेतू उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों को जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती किरन चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर श्रीमती लवी बंसल ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड मथुरा श्रीमती अंशु राठी ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड राया श्रीमती कान्ता सिंह ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड गोवर्धन हरेन्द्र सिंह ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड मथुरा वीरेश शर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खण्ड मथुरा वीरेन्द्रपाल ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड मथुरा मोहन श्याम ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड छाता रामवीर सिंह ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड गोवर्धन गुपाल सिंह ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड मथुरा श्रीमती नीलम अग्रवाल ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड गोवर्धन मेम्बर सिंह ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड फरह चोखेलाल उपाध्याय ग्राम विकास अधिकारी विकास खण्ड नन्दगांव राहुल कुमार ग्रामपंचायत अधिकारी विकास खंड मांट गोपाल सिंह ग्राम विकास अधिकारी विकास खंड मथुरा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम सुंदर सारस्वत अपर जिला परियोजना प्रबंधक राजेश सोलंकी जिला कंसल्टेंट पवन शेखर कांत वर्मा मनोज कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.