हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एडीजी राजीव कृष्ण ने प्रेसवार्ता में बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई लूट की वारदात का 15 दिन में खुलासा सराहनीय कार्य है। बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के 186 किलोमीटर में 780 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। कैमरे और अतिरिक्त वाहनों की मांग की गई है। शासन से मंसूरी मिलने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप अच्छी पुलिसिंग पहला उद्देश्य है। कहा कि मथुरा में श्रद्धालुओं का आवागमन अधिक रहता है। इसलिए यहां के पुलिसकर्मियों को अच्छे प्रशिक्षण की आवश्यकता है। बताया कि मुडिया पूर्णिमा मेले के लिए एक दिन पहले पर्याप्त संख्या में फोर्स मिल जाएगा। ताकि उन्हें ठीक तरह से प्रशिक्षित किया जा सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
