• Mon. Feb 9th, 2026

50 लाख से अधिक श्रद्धालु बनेंगे अजन्मे के जन्म के गवाह

ByVijay Singhal

Jul 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यातायात से लेकर भीड़ प्रबंधन के इंतजामों पर मंथन शुरू हो गया है। खुफिया एजेंसियों ने रिपोर्ट दी है कि 26 अगस्त को जन्माष्टमी है। इस बार 45 से 50 लाख के करीब श्रद्धालु 25 से 27 अगस्त के दौरान मथुरा में रहेंगे। एसएसपी की ओर से भीड़ और सुरक्षा प्रबंध के लिहाज से आगरा रेंज से लेकर शासन स्तर तक से फोर्स की मांग करने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि करीब 4500 जवान पुलिस, आरएएफ और पीएसी के मथुरा को रेंज और जोन स्तर से उपलब्ध कराए जाएंगे। शासन स्तर से भी कुछ फोर्स मिलेगा। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा व ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। ब्रज का यह सबसे बड़ा आयोजन है। पिछली बार 40 से 45 लाख की भीड़ आने का आकलन था। उसी प्रकार इस बार भीड़ आने का अनुमान है। जल्द ही सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक होंगी। पूर्व के वर्षों की भांति शासन, रेंज, जोन से फोर्स की मांग होगी। शहर के भीतर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश को आने वाले प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। कई स्थानों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। मथुरा-वृंदावन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी पर उत्साह देखने लायक होता है। जिले में 500 से अधिक होटल और गेस्ट हाउस जबकि 300 से अधिक आश्रम हैं। पर्व पर सब हाउसफुल रहेंगे। लोगों ने अभी से ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.