हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नरसी विलेज में एक मोर पर बंदरों और कुत्तों ने हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। कॉलोनीवासियों ने मोर को बचाकर पशु चिकित्सालय में उपचार कराकर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। नरसी विलेज कॉलोनी में एक पेड़ के नीचे राष्ट्रीय पक्षी मोर बैठा था। तभी बंदरों और कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह जख्मी कर दिया। सबसे पहले कुत्तों ने उस पर हमला किया। जब मोर ने बचने का प्रयास किया तो वहां कुछ बंदर आ गए और चारों ओर से मोर को घेर लिया। मोर को घिरता देख आसपास रहने वाले दीपक अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, ध्रुव, वृषभान पाण्डेय व पप्पू हतानिया मौके पर पहुंचे और बंदरों और कुत्तों से बचाकर जख्मी मोर को पशु चिकित्सालय ले जाकर इलाज कराया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मोर को अपनी सुपुर्दगी में लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
