हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मथुरा के वृंदावन के एक गौ गोष्ठी का आयोजन किया गया। ज्योर्तिमठ बद्रिकाश्रम पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में 6 फरवरी को प्रयागराज में गौ संसद आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अयोध्या में होने वाली भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले चारों शंकराचार्य के साथ एक प्रतिनिधिमंडल के प्रधानमंत्री से मिलने का भी प्रस्ताव रखा गया। गुरु का उद्देश्य शिक्षा द्वारा लोगों के जीवन को प्रकाशित करना है। वर्तमान परिस्थितियों में हमारी संस्कृति, सभ्यता, शिक्षा तथा मानवता की भावना का लोप हो रहा है और दूसरी ओर लोक कल्याण का भारी दिखावा हो रहा है। यह उदगार गुरुदीपिका योगक्षेम फाउंडेशन की वेबसाइट का लोकार्पण करते हुए ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किये। दावानल कुंड स्थित उड़िया बाबा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य ने गो संरक्षण तथा गोचर भूमि के संवर्धन की बात कही तथा गावो विश्वस्य मातरः का संदेश जनजन तक पहुंचाने का आदेश दिया। विभिन्न राज्यों से आये गोसेवकों को शंकराचार्य ने संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार से संतों की ओर से अपील की कि वह गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें। ताकि गो संरक्षण का कार्य देश में हो सके। इससे पूर्व फाउंडेशन के निदेशक रवि शर्मा ने कहा कि भारत की संस्कृति सदा से मानव सेवा तथा गुरुओं के आदेश का पालन करने वाली रही है। ज्ञान का संरक्षण केवल संतजनों, गुरुओं तथा बुद्धिजीवियों के दिशा निर्देश से ही हो सकता है। आज समाज के कल्याण के लिए इनके प्रवचनों की शरण में जाना आवश्यक है। इस अवसर पर गुजरात से किशोर दवे शास्त्री, कालिदास महाराज, चेतन महाराज, आनंद, स्वामी ज्ञान स्वरूपानंद, अंकित रावल, सत्यनारायण जोशी, सूरजमल सिंह नीमराणा आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
