• Sun. Nov 29th, 2026

विधायक बल्देव पूरन प्रकाश ने बी.एस.ए कॉलेज में स्थापित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

Byvijay.singhal1233

Aug 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की 76 वी वर्षगांठ के अवसर पर बीएसए कॉलेज में स्थापित की गई विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी। जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने बी.एस.ए कॉलेज में लगी विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी को देखा। उन्होंने उपस्थित लोगो को विभाजन के बारे में बताया और लोगो को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को अधिकाधिक हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया और आजादी के 76 वी वर्षगाँठ के अवसर पर लोगों को शुभकामनायें दी। स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लोगों से हर घर तिरंगा अभियान की सराहना की और लोगों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया। विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश जी ने बी.एस.ए कॉलेज में स्थापित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.