हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में उपवन योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में एक मियावाकी पार्क स्थापित होंगा। पर्यावरण विभाग प्रशिक्षण और वन विभाग पौधरोपण व संरक्षण का कार्यभार संभालेगा। नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट औषधीय और सुगंधित पौधों के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। नगर पालिका ने शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए उपवन योजना के तहत एक भव्य पार्क के निर्माण की योजना बनाई है। यह बगीचा गोपाल नगर पानी की टंकी के समीप लगभग 54 हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 75 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। यह परियोजना शहरवासियों के लिए पर्यावरण संरक्षण और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए डीएम की अगुवाई में कमेटी बनेगी। अधिशासी अधिकारी कमेटी के सचिव और इंजीनियर, लेखा सहायक सदस्य होंगे। पार्क के लिए जमीन निकाय उपलब्ध कराएगा। जमीन अतिक्रमण और विवाद रहित हो, इसे भी शर्तों में शामिल किया गया है। 7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
