हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र स्थित एक गांव में नाबालिग बालिका को साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता मानसिक रूप से बीमार है। आरोपी ने पीड़िता की हालत का फायदा उठाया और उसे दस रुपए का लालच दे कर उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना जैंत क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11 वर्षीय बालिका घर पर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक अमर सिंह आया और बालिका को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। आरोपी ने बालिका के साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। बदहवास हालत में बालिका जब घर पहुंची तब उसके साथ हुई घटना का परिजनों को पता चला। 11 वर्षीय बालिका मानसिक रूप से बीमार है। आरोपी अमर सिंह ने जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया उस समय बालिका की मां अपने मायके गई थी और पिता किसी काम से व्यस्त था। इसी दौरान अमर सिंह आया और उसने बालिका को दस रूपए देकर चीज दिलाने की बात कही। इसके बाद आरोपी बालिका को घर से कुछ दूर ले गया और उसके साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात के बाद बदहवास हालत में पीड़िता जब घर पहुंची तो उसकी हालत देख पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आरोपी भी मिल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
