• Fri. Jul 10th, 2026

बुर्के में SSP ऑफिस पहुंची नाबालिग, आरोप सुन सब रह गए दंग; बोली- ‘नींद की गोली देकर मां कराती थी गंदा काम’

ByVijay Singhal

Jan 19, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बुर्खे पहनकर आई 17 वर्षीय एक बेटी ने अपनी ही मां पर देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। शिकायत के लिए बेटी गोविंद नगर थाने गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई की जगह मां से समझौता करा दिया। इसके बाद मां ने बेटी को कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह बाहर निकलकर आई बेटी छिपते-छिपाते बुर्के में एसएसपी के पास पहुंच गई। वहीं पीछे से मां भी आ गई। नाबालिग की बात सुनकर एसएसपी ने मां को फटकार लगाई। साथ ही दोनों की शिकायत लेकर जांच शुरू करा दी है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी ने बताया, तीन-चार महीने से उसकी मां दूध व चाय में नींद की गोली देती है। फिर बाहर के लोगों को बुलाकर जबरन उसके साथ गंदा काम कराती है। चौक बाजार का एक व्यक्ति मां के पास आता-जाता रहता है। मां के कहने पर वह गलत काम करता था। तबीयत खराब होने पर महसूस हुआ कि उसके साथ गलत काम हुआ है। मां को बताया तो उन्होंने उल्टा मारा-पीटा। पीड़िता का आरोप है कि उसकी मां दो लाख रुपये और एक प्लाट में उसे किसी व्यक्ति को बेच रही थी। उसने थाना गोविंद नगर जाकर शिकायत की। लेकिन पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर घर भेज दिया। घर में मां ने फिर वही सुलूक किया। पीड़िता ने बताया, जो भी उसकी मदद करता है तो मां उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। बेटी की बात सुनकर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मां को फटकारा तो उसने भी बेटी पर आरोप लगा दिए। मां ने बताया, बेटी के एक मुंह बोले मुस्लिम मामा से अवैध संबंध हैं। पकड़े जाने पर उसकी पिटाई की थी। इसी से वह नाराज है और गलत आरोप लगा रही है। मां ने भी एसएसपी को शिकायत पत्र दिया है। शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी ने बताया मां और बेटी दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। दोनों ने शिकायती-पत्र दिया है। जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.