• Fri. Feb 27th, 2026

खनन माफिया ने पुलिस टीम पर किया हमला, तीन सिपाही घायल

ByVijay Singhal

Jun 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में अवैध खनन पर निगरानी के लिए गश्त कर रही पुलिस की मोबाइल टीम द्वितीय पर शुक्रवार देर शाम खनन माफिया ने हमला बोल दिया। इस घटना में तीन सिपाही घायल हो गए। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आठ नामजदों समेत अन्य पर पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा, अवैध खनन आदि की धाराओं में केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि मोबाइल टीम द्वितीय गश्त पर थी। टीम गांव नगला लेखा पहुंची और सामने से आ रही बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकवाने का प्रयास किया। ट्रैक्टर चालक मोबाइल टीम के वाहन को टक्कर मार भाग निकला। टीम ने पीछा किया तो चालक जयवीर सिंह निवासी नगला बबूल ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को अपने नौहरे में घुसा दिया। इसके बाद जयवीर, सुभाष, प्रेमपाल, ओमपाल, प्रताप, हरिचंद व घर की महिलाओं और जयवीर के साथी जैकी, करुआ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जयवीर ने फरसे से वार किए। इस घटना में कांस्टेबल अभिषेक, विशाल, मोहित घायल हो गए। इसके बाद मौके पर और पुलिस फोर्स बुलवाई गई। हरीचंद्र और प्रताप को कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर जबकि अन्य फरार है। निर्माण रोकने गई राजस्व टीम पर हमला कर दिया। बलदेव क्षेत्र के गांव जुगसना में अवैध निर्माण रोकने गई राजस्व टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। थाना प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि लेखपाल डालचन्द्र राजस्व टीम के साथ जुगसना में अवैध निर्माण रोकने गए थे। इस दौरान राजेन्द्र व मोनू उर्फ मोहन सिंह, शारदा निवासी जुगसना सहित 6-7 अज्ञात लोगों ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.