• Sat. Jul 4th, 2026

वृंदावन के गांवों में बाढ़ के पानी से किसानो की फसल बर्वाद के मुआवजे के लिए सोंपा ज्ञापन

ByVijay Singhal

Aug 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 3 अगस्त 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर कार्यकर्ताओं ने वृंदावन जहांगीरपुर सुनरख बाबूगढ़ आदि गांवों में बाढ़ के पानी से किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई जिसके मुआवजे की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर सौंपा गया भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने टोपी पहन कर  बाबा टिकैत अमर रहे चौधरी नरेश टिकैत चौधरी  राकेश टिकैत जिंदाबाद जय जवान जय किसान किसानों को जीने दो के गगनभेदी नारे लगाए ।
भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद ने संयुक्त रूप से कहा यमुना में आई  बाढ़ के पानी से जहांगीरपुर वृंदावन बाबूगढ़ सुनरख आदि गांव के किसानों की फसल को  पूरी तरह से बर्बाद कर दिया किसानों की चरी बाजरा मक्का फूल की खेती पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है जिसका जल्द सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया  जाए।
वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी वरिष्ठ किसान नेता लोकेश कुमार राही महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक  ने कहा बाढ़ के पानी से बर्बाद किसानों को जल्द मुआवजा नहीं मिला को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ता जिला प्रशासन के खिलाफ एक बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे। बाढ़ के पानी ने किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है लेकिन सरकार के नुमाइंदे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं अभी तक किसी भी किसान के खेत का सर्वे नहीं हुआ है। प्रदर्शन ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष विनोद निषाद युवा नेता परसोत्तम निषाद सूरज निषाद विष्णु निषाद लुकुट बिहारी निषाद पप्पू निषाद आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.