• Mon. Feb 23rd, 2026

छात्रों को निशुल्क नगर निगम की बसों में स्कूल आने-जाने के लिए अपर नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

ByVijay Singhal

Aug 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  गरीब एकता दल के द्वारा एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त नगर निगम को दिया गया ज्ञापन के माध्यम से छात्रों को निशुल्क नगर निगम की बसों में स्कूल आने-जाने के लिए यात्रा की मांग रखी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक महाजन एडवोकेट ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्रों ने उनके दल से संपर्क किया है कि उन्हें कॉलेज अथवा स्कूल जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है बस के इतने किराए अत्यधिक हैं कि उनके माता-पिता से उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं अध्यक्ष विवेक महाजन ने कहा कि कई अन्य राज्यों में छात्रों के हित को ध्यान रखते हुए स्कूल आने-जाने के निशुल्क व्यवस्था है तो जहां भी होनी चाहिए मध्यम वर्ग की जो परिवार हैं उन्हें इससे बड़ी राहत मिलेगी दीपक गोयल ने कहा कि अभी हमने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांग रखी है इस पर गरीब एकता दल एक पत्र मुख्यमंत्री जी को भी लिखेगा इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक गोयल राष्ट्रीय महासचिव श्री गोपाल शर्मा शर्मा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत भारती मंडल अध्यक्ष अनिल गौतम प्रदेश सचिव विभाग भारद्वाज एवं नगर अध्यक्ष गोविंद गोस्वामी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.