• Mon. May 25th, 2026

लड्डू गोपाल-राधा रानी की प्रतिमा लेकर ताजमहल जाएंगी मीरा

ByVijay Singhal

Dec 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारतीय हिंदू महासभा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीरा राठौर ने अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि से लड्डू गोपाल एवं राधा रानी की प्रतिमा लेकर ताजमहल में भगवान भाेलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त करने की बात कही। कहा है कि इसके बाद वह इन प्रतिमाओं को 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में असली गर्भ गृह में स्थापित करेंगी। इससे पहले उन्होंने ताजमहल पर गंगाजल चढ़ाया और भगवा झंडा लहराया था। आगरा के ताजगंज निवासी मीरा राठौर ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से वीडियो जारी कर बताया है कि वह बृहस्पतिवार को यहां से लड्डू गोपाल एवं राधा रानी की प्रतिमा लेकर आगरा स्थित ताजमहल में भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के जा रहें हैं। भोलेबाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद देवभूमि से आए गंगाजल एवं यमुना के जल से करेंगे शुद्धिकरण कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में असली गर्भ गृह में लड्डू गोपाल की स्थापना की जाएगी। हालांकि इससे पहले ताजमहल पर गंगाजल चढ़ाने से मीरा विवादों में घिर गईं थी। इसको लेकर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया है कि इस प्रकार के मामले में किसी को अनुमति नहीं दी गई है। अगर 6 दिसंबर को इस तरह की किसी ने हरकत की तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.