हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गर्मी के साथ ही कूलर और एयर कंडीशनर (एसी) की बिक्री में भी वृद्धि हो रही है। बाजार में इस बार आकर्षक डिजाइनों के कूलर उपलब्ध हैं। मीडियम कूलर और साइलेंट कूलर की डिमांड बाजार में अधिक देखी जा रही है। कीमत की बात करें तो करीब 3500 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक के कूलर उपलब्ध हैं। एसी की कीमत लगभग 25 हजार रुपये से 70 हजार रुपये तक है।
बीते एक सप्ताह से दिन में तापमान 35 डिग्री से अधिक पहुंच रहा है। शनिवार को भी दिन में तापमान 38 डिग्री रहा। बीते 20 दिनों की गर्मी ने इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद कूलर, एयर कंडीशनर की मांग बढ़ाई है। कारोबारियों के अनुसार जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है ऐसे में यह कारोबार अगले माह और ऊंचाइयों पर जा सकता है। डिमांड अधिक होने से कूलर, एयर कंडीशन एवं फ्रीज के दामों में भी खूब बढ़ोतरी हो रही है। सभी उत्पादों के दामों में 10 से 15 प्रतिशत तक की तेजी नजर आ रही है। एसी पर 1500 से दो हजार रुपये और कूलर पर 500 से 1500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री करने वाले कारोबारियों की माने तो इस बार कूलर की तरह की एसी की डिमांड भी बढ़ रही है। सबसे ज्यादा लोग एक टन से लेकर डेढ़ टन का एसी की खरीदारी कर रहे हैं। कुछ दुकानों पर तो रोजाना ही दो से तीन एसी की बिक्री हो रही है। हालांकि, एसी महंगा होता है लेकिन अब धीरे-धीरे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए गर्मी से बचने के लिए एसी भी पहली पसंद बनता जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
