• Tue. May 26th, 2026

दूध कारोबारी की कुल्हाडी से गला काट कर निर्मम हत्या का मथुरा पुलिस ने किया खुलासा

ByVijay Singhal

Nov 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना महावन क्षेत्र में यमुना ऐक्सप्रेस-वे, दूध कारोबारी की कुल्हाडी से गला काट कर निर्मम हत्या का थाना महावन पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस ने  खुलासा किया। 16.11.2024 की रात्रि 9.00 बजे (वादी मुकदमा) श्री देवेन्द्र सिंह उर्फ भोला ( वर्तमान प्रधान) पुत्र स्व. रनवीर सिंह नि0 ग्राम नगला धनुआ थाना राया जनपद मथुरा का मृतक भांजा पंकज पुत्र स्व0 पवन मूल रूप से ग्राम करील थाना मुरसान जनपद हाथरस उम्र करीब 25 वर्ष जो दुध का काम करता था। गाँव धनुआ से कृष्णा दुग्धालय कंसखार थाना कोतवाली जनपद मथुरा दूध डालकर वापस अपने घर के लिये आ रहा था तभी यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 115 के पास अन्डर ब्रिज से सिहोरा-कारव मार्ग पर अन्डर ब्रिज से करीब 50 मीटर आगे कारव की तरफ अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुकदमा वादी देवेन्द्र प्रधान के भांजे पंकज उपरोक्त की कुल्हाडी से गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में मुकदमा वादी मृतक के मामा देवेन्द्र प्रधान उपरोक्त द्वारा थाना पर तहरीर दी गयी जिसके सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगण को अवगत कराकर थाना महावन पर मु0अ0सं0 253/24 धारा 103(1) बीएनएस थाना महावन मथुरा अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।  मृतक पंकज उपरोक्त अपने मामा के यहाँ रहकर गाँव में सुबह शाम घरो से पशुओ का दूध निकलवाने जाया करता था। इसी दौरान मृतक पंकज के सम्बन्ध गाँव की ही एक महिला (बाल अपचारी की माँ) से हो जाने एवं इस सम्बन्ध में बाल अपचारी द्वारा देखलेने/जानकारी होने पर अपने अन्दर कुण्ठा महसूस करने लगा जिसके सम्बन्ध में बाल अपचारी द्वारा मृतक उपरोक्त से ऐसा कार्य न करने के लिये भी बोला गया था लेकिन पंकज उपरोक्त के न मानने पर बाल अपचारी द्वारा आवेश में आकर समाज में अपने परिवाल की छवि धूमिल होने से बचाने के लिये पंकज उपरोक्त की कुल्हाडी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.