• Fri. Jul 10th, 2026

मथुरा पुलिस ने किया खुलासा,प्रेम प्रसंग की अफवाह उड़ाकर शादी तुड़वाने की रंजिश में की हत्या

ByVijay Singhal

Jan 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के कुरकंदा गांव में हाईवे किनारे एक साड़ी कारीगर की गोली मारकर हत्या के बाद शव फेंकने की वारदात का बृहस्पतिवार रात पुलिस ने खुलासा कर दिया। साड़ी कारीगर छोटू की हत्या उसके दो दोस्तों ने की थी। छोटू डीजे का भी काम करता था। साथ में काम करने वाले उसके दोस्त की साले की बेटी को छोटू परेशान करने लगा था। एक माह पहले उसकी बरात आने से एक दिन पहले शादी तुड़वा दी थी। इसी रंजिश में छोटू की हत्या की गई। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, 24 घंटे में चार्जशीट दाखिल करने का दावा किया है। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि साड़ी कारीगर छोटू (25) पुत्र रामबाबू निवासी अपना काॅलोनी, मथुरा डीजे का भी काम करता था। उसके साथ श्यामवीर उर्फ लाला पुत्र अशोक बघेल निवासी मोहल्ला जमुना नगर, हाईवे भी काम करता था। डेढ़ साल पहले काम के सिलसिले में श्यामवीर अपने भाई की ससुराल, जो कि कुम्हेर, राजस्थान में है, वहां छोटू को लेकर गया था। वहां छोटू की श्यामवीर के साले की बेटी से मुलाकात हो गई। दोनों की फोन पर भी बात होने लगी। छोटू एकतरफा प्यार में पड़ गया। डेढ़ माह पहले उसी लड़की की शादी थी।

छोटू ने बरात आने से एक दिन पहले लड़का पक्ष को फोन कर शादी को तुड़वा दिया। श्यामवीर पर आरोप लगे कि वह ही छोटू को ससुराल लेकर पहुंचा था। इधर, छोटू ने श्यामवीर के परिवार की एक महिला को भी तंग करना शुरू कर दिया। श्यामवीर ने अपने ऑटो चालक दोस्त हीरा पुत्र सुखवीर निवासी फ्रेंड्स नगर, महोली हाईवे संग मिलकर 25 दिन पहले छोटू की हत्या की साजिश रची। बुधवार शाम उसे खाना खिलाने के बहाने बुलाया।

इसके बाद फरह क्षेत्र में ले जाकर ऑटो के भीतर ही गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सांतरूख रोड चौकी क्षेत्र, ओल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर कमलेश सिंह, एसआई नितिन तेवतिया, सौरभ शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, केशव वशिष्ठ व अन्य 15 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

छोटू की हत्या के संबंध में उसके चचेरे भाई सतीश ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि छोटू की करतूत के कारण श्यामवीर की उससे बोलचाल बंद हो गई। उसने हत्या करने का मन बना लिया था। 25 दिन पहले पांच हजार रुपये में तमंचा और छह कारतूस खरीदे। इसके बाद फिर से दोस्ती करने के बहाने से खाना खिलाने की बात कहते हुए बुधवार को बुलाया था। मृतक और आरोपी श्यामवीर की आखिर कॉल डिटेल व एक ही समय में दोनों के मोबाइल एक लोकेशन पर होने के सबूत मिले हैं। मगर, पुलिस यह खुलासानहीं कर सकी है कि श्यामवीर को हथियार किसने दिलाया, किसने बेचा, उनकी हत्या की साजिश में क्या भूमिका थी। पुलिस ने दावा किया है कि वह 24 घंटे के भीतर इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी। वैज्ञानिक साक्ष्य रिपोर्ट आने पर कोर्ट में दाखिल किए जाएंगे। फिलहाल, गवाह और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर चार्जशीट तैयार की जाएगी। पुलिस का दावा है कि बुधवार शाम चार बजे के करीब मृतक के भाई दिगंबर ने छोटू को हीरा और श्यामवीर के साथ घूमते हुए देखा था।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.