• Fri. May 1st, 2026

मथुरा पुलिस को मिलीं 13 नई स्कॉर्पियो, डायल-112 का बढ़ गया बेड़ा; हरी झंडी दिखाकर की गईं रवाना

ByVijay Singhal

Jun 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में होने वाले हादसे और वारदातों पर समय से पहुंचने और पीड़ितों की मदद के लिए शासन ने पुलिस को 13 नई स्कॉर्पियो दी है। मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों ने डायल 122 के बेड़े में शामिल में हुई स्कार्पियो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंगलवार को शासन से मिली 13 नई स्कार्पियो को डायल 112 के नोडल अधिकारी एसपी देहात सुरेश चंद रावत, एसपी क्राइम अवनीश कुमार, एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव, यूपी डायल 112 के प्रभारी पहलवान सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नोडल अधिकारी एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि पूर्व में 90 पीआरवी की गाड़ी संचालित हो रही थी। इसमें 63 चौपहिया तथा 27 दोपहिया पीआरपी वाहन शामिल हैं। शासन से 13 नई स्कॉर्पियो मिलने से डायल 112 में पीआरवी की वाहनों की संख्या 103 हो गई हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सूचना मिलने के लगभग 6.30 में पीआरवी की गाड़ी पहुंच जाती है। बेड़े में 13 स्कॉर्पियो शामिल होने से अब 6 मिनट में पीड़ितों की मदद के लिए पीआरवी की गाड़ी पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी पहुंचने यह समय और घटाया जाएगा। इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि शासन से मिली नई स्कॉर्पियो गाड़ियां जीपीएस, कैमरे, एमडीटी मोबाइल फोन, घटनास्थल सुरक्षित किए जाने हेतु प्राथमिक फॉरेंसिक उपकरणों से लैस हैं।

शहर में कोतवाली और रिफाइनरी के हिस्से में आई स्कॉर्पियो
शासन से मिली 13 नई स्कॉर्पियोगाड़ियों में से शहर सर्किल के हिस्से में दो गाड़ी आई हैं। नोडल अधिकारी एसपी देहात ने बताया कि कोतवाली और रिफाइनरी को एक-एक गाड़ी दी गई है। इसके अलावा नौहझील, राया, छाता को दो-दो, बरसाना, कोसीकलां, मगोर्रा, गोवर्धन थाना क्षेत्र को एक-एक गाड़ी दी गई हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.