हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई चांदी लूट की वारदात का पुलिस ने 6 दिन बाद खुलासा कर दिया है। आरोपी ने प्रेमिका उसके भाई के साथ मिलकर मिर्ची गैंग बनाया और लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने प्रेमिका सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई चांदी बरामद कर ली।आरोपी ने चांदी लूट से दो दिन पहले बाइक चोरी की और फिर वारदात को अंजाम दिया।
थाना गोविंद नगर के द्वारकेश पूरी कॉलोनी के समीप बाइक सवार बदमाशों ने ज्वैलर्स के कर्मचारी की आंखों में मिर्च डालकर 20 किलो से ज्यादा चांदी के तार और पायल से भरा थैला लूट लिया था। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसमें बदमाशों ने कर्मचारी से चांदी लूटी और विरोध करने पर आंखों में मिर्च डालते हुए दिखे थे। वारदात के बाद शहर में पुलिस सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए गए थे। वारदात के बाद आई जी दीपक कुमार और एसएसपी शैलेश पांडे मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने वारदात स्थल का मौका मुआयना किया और पीड़ित ज्वैलर्स के कर्मचारी से जानकारी ली। इसके बाद आई जी ने खुलासे के निर्देश दिए और एसएसपी ने एसओजी,स्वाट,सर्विलांस सहित 5 पुलिस की टीम बनाई। वारदात के खुलासे में लगी टीम को सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से पता चला कि चांदी से भरा थैला लूटने वाला दीपक तिवारी उर्फ दीपू उर्फ चीका पुत्र लल्लन तिवारी का 1 वर्ष पहले पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद दीपक की मुलाकात प्रेमिका से हो गई। प्रेमिका भी पति से अलग रह रही थी। इसके बाद दीपक और उसकी प्रेमिका लिव इन रिलेशनशिप में बिरला मंदिर के समीप कृष्णा पुरम कॉलोनी में किराए का मकान बना कर रहने लगे। दीपक ने 6 महीने पहले प्रेमिका से 100 किलो चोरी की चांदी को ठिकाने लगाने की बात कही। इसके बाद प्रेमिका ने अपने गांव मध्य प्रदेश के रीवा जिले के तयौथर गांव के रहने वाले सुनार नीलेश कुमार सोनी से कराई। जिस पर दोनों में सौदा तय हो गया। दीपक ज्वैलर्स गोपेश खंडेलवाल के यहां नौकरी कर चुका था। लेकिन काम में लापरवाही बरतने पर गोपेश ने दीपक को नौकरी से निकाल दिया था। यह बात दीपक को नागवार गुजरी और उसने गोपेश को सबक सिखाने का मन बना लिया। दीपक ने इसके बाद प्रेमिका के भाई पीतम सिंह मांझी उर्फ छोटू के अलावा उसके दोस्त रोबिन उर्फ तेरे नाम के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। इस काम में दीपक की प्रेमिका भी साथ थी। जबकि चांदी गलाने की जिम्मेदारी नीलेश की थी। गैंग तैयार होने के बाद पीतम और रोबिन दोनों मथुरा आ गए। लेकिन मौका न मिल पाने के कारण यह कुछ दिन रुके और फिर वापस अपने गांव लौट गए। दीपक ने फिर योजना बनाई और 1 जून को प्रेमिका को उसके गांव भेज दिया। जिसके बाद 7 जून को दीपक ने पीतम और रॉबिन को मथुरा बुलाया। 8 जून को दोनों मथुरा आ गए।मथुरा आने के बाद सबसे पहले लूट के लिए बाइक की जरूरत थी। जिसके लिए दीपक और रॉबिन 9 जून की शाम को घूमते हुए विकास बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक को चोरी कर लिया और फरार हो गए। यह इतने शातिर थे कि बाइक चोरी करने के बाद 36 घंटे तक शांत रहे और किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई।11 जून को दीपक और रॉबिन बाइक लेकर निकले। बाइक दीपक चला रहा था जबकि रॉबिन पीछे बैठा था। यह लोग थाना गोविंद नगर के झंडा चौराहा पर पहुंचे। दीपक को गोपेश के बारे में सभी जानकारी थी। इसी बीच गोपेश का कर्मचारी मोतीलाल स्कूटी से आता हुआ दिखाई दिया। मोतीलाल को आते देख दीपक और रॉबिन बाइक से उसके पास पहुंचे और स्कूटी पर रखा चांदी का थैला लूट लिया। इसी बीच मोतीलाल ने विरोध किया तो रॉबिन ने उसकी आंखों में मिर्च का पाउडर डाल दिया। वारदात को अंजाम देकर दोनों लोग पहले किराए के मकान पर पहुंचे और फिर बाइक को पार्क में खड़ा कर प्रेमिका के गांव के लिए ट्रेन से निकल गए। गांव से दीपक,प्रेमिका, पीतम और रॉबिन चारों 15 जून को नीलेश सोनी के बताए स्थान प्रयागराज पहुंचे। यहां नीलेश के बताए स्थान पर पहुंचकर उन्होंने लूटी गई चांदी के तार को नीलेश से गलवाया और 7 ईंट तैयार करवा ली। जिसकी पक्की स्लिप नीलेश ने तैयार करवा ली। इसके अलावा पायजेब को इस्तेमाल करने के लिए रख लिया। पुलिस ने दीपक उसकी प्रेमिका,पीतम,रॉबिन और नीलेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई चांदी की 7 बड़ी ईट,6 जोड़ी पायजेब,2 लाख 8 हजार रुपए नगद,चोरी की बाइक और 1 तमंचा 2 कारतूस बरामद किए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
