• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा महानगर अध्यक्ष ने सेवा पखवाड़े का लिया फीडबैक,महामंत्रियों को सौंपी मंडल की जिम्मेदारी

ByVijay Singhal

Sep 21, 2023
Spread the love
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के पुष्पांजलि कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय में मथुरा महानगर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें नवनियुक्त जिला अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने प्रत्येक पदाधिकारी से एक-एक कर सांगठनिक गतिविधियों का फीडबैक लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से महात्मा गांधी के जन्मदिन तक पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के सफल क्रियान्वयन हेतु जिम्मेदारी सौंप गई।चारों महामंत्रियों को तीन-तीन मंडल की जिम्मेदारी सौपी गयी। पदाधिकारियों की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का विश्वास संघटन की
ताकत बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि पदाधिकारियों की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का विश्वास ही संगठन की ताकत होती है। हमें एकजुट होकर संगठन की ताकत को बढ़ाना है और बूथ स्तर तक पार्टी द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संपन्न करते हुए पूरी मजबूती से आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त करना है।

कार्य पूरे कर मथुरा को दिलाएं उत्तर प्रदेश में पहला स्थान

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों में जो कार्य पदाधिकारियों को सौंपे है वह कार्य पूरे कर उत्तर प्रदेश में मथुरा को प्रथम स्थान दिलाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि चारों महामंत्रियों को आगामी अभियान के कार्यक्रम सेवा पखवाडे की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सेवा पखवाड़े में आयुष्मान कार्ड अभियान 17 सितम्बर से 24 सितम्बर तक की जिम्मेदारी राजू यादव और भरत राजपूत, स्वास्थ्य मेला 23 सितंबर से 24 सितंबर तक की जिम्मेदारी चंद्रपाल कुंतल को , 24 सितंबर को आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम की जिम्मेदारी सुनील चतुर्वेदी को , वूथ सशक्तिकरण अभियान 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक की जिम्मेदारी प्रदीप गोस्वामी को,25 सितंबर को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम की जिम्मेदारी राजबीर चौधरी को, अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक की जिम्मेदारी राजू यादव और कुंज बिहारी चतुर्वेदी को सोंपी गई। बैठक का संचालन महामंत्री महानगर राजू यादव ने किया। इस अवसर राजवीर चौधरी, सुनील चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी,ज्ञानेंद्र राणा, चंद्रपाल कुंतल,अवधेश उपाध्याय,कुंज बिहारी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूजा चौधरी, सुरेंद्र निषाद, नितिन शर्मा, विनीत शर्मा, आदि मौजूद रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.