हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में शुक्रवार को वेटरनरी यूनिवर्सिटी के सभागार में मेयर विनोद अग्रवाल को डीएम पुलकित खरे ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर विनोद अग्रवाल ने 70 पार्षदों को शपथ दिलाया। कल कोसी नगर पालिका चेयरमैन और सभासद को एसडीएम शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए डीएम ने सभी 15 निकाय के लिए अधिकारी नामित करने के साथ स्थान भी तय कर दिए हैं।
जिले की एकमात्र नगर पालिका कोसी में शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होगा। यहां एसडीएम छाता स्वेता सिंह कोसी नगर पालिका के निर्वाचित चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल पत्रकार को शपथ दिलाएंगी। इसके बाद 25 वार्डों में चुने गए सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी। कोसी में शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका के समीप होगा।
मथुरा में 13 नगर पंचायत हैं। जिसमें से 6 नगर पंचायत में शुक्रवार को और बाकी कि 7 नगर पंचायत में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। छाता नगर पंचायत का शपथ ग्रहण एसडीएम स्वेता,चौमुंहा में एसडीएम वैभव गुप्ता,नंदगांव में एसडीएम संतदास,गोवर्धन में एसडीएम कमलेश गोयल,राधाकुंड में एसडीएम दीपिका मेहर,सौंख में एसडीएम नीतू रानी,फरह में एसडीएम सदर अजय जैन,गोकुल और महावन में एसडीएम महावन नीलम श्री वास्तव,बल्देव में डिप्टी कलेक्टर आदेश कुमार, राया में डिप्टी कलेक्टर वैभव गुप्ता और बाजना में एसडीएम महावन प्रीति जैन शपथ दिलाएंगी।
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
